सनातन धर्म की रक्षा से ही होगा नव समाज का निर्माण- अशोक कुमार शुक्ल

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

सनातन धर्म की रक्षा से ही नव समाज का निर्माण होगा। ब्राम्हण समाज का आइना है, इसे अपने स्थिति को बनाये रखने के लिये स्वयं का समाज के निर्माण हेतु तैयार होना पड़ेगा। ब्राम्हण महासभा की स्थापना डा0 कमलापति त्रिपाठी के प्रयास से महामना मदन मोहन मालवीय जी ने बस्ती में नीवं रखा जो आज समाज के निरन्तर प्रयास से विशाल वटवृक्ष बन रहा है। उक्त बाते सरयूपारीण ब्राम्हण महासभा परिसर के राष्ट्रीय प्रबन्ध कार्यकारिणी समिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ल ने कहा। श्री शुक्ल ने महासभा को और अधिक गतिमान करने की आवश्यकता पर बल देते हुये संगठन में सभी ब्राम्हणों को जोड़ा जाना चाहिये। यह गैर राजनैतिक संगठन है। हमें सभी ब्राम्हणों को जोड़कर इनके सामाजिक कुरीतियों के विरूद्ध संघर्ष करना है।
महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री पं0 शम्भू नाथ मिश्र ने आय व्यय का व्यौरा देते हुये कहा कि महासभा अराजनैतिक संगठन है। इसमें सभी ब्राम्हणों के सहयोग की अपेक्षा करते हुये कहा कि निरन्तरता ही संगठन का मूल मंत्र है, समाज को और गतिशील बनाने के लिये सभी जनों को लगना पड़ेगा। संगठन की सभी इकाई को आगे बढ़कर अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। मंदिर निर्माण में आवश्यक धनराशि इकट्ठा करने के लिये सभी इकाईयों को सक्रिय किये जाने की आवश्यकता है।
महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं0 उमापति मिश्र ने संगठन के प्रयासों पर संतोष व्यक्त करते हुये कहा कि सभी ब्राम्हण समाज के हित में कार्य करते हुये इस आमजनों से जोड़ा जाना चाहिये।
महासभा के राष्ट्रीय संयुकत मंत्री पं0 विजय बिहारी तिवारी ने संगठन के लिये आवश्यक कोष बनाये जाने का प्रस्ताव रखा और सभी सदस्यों ने सहमति व्यक्त करते हुये कोषाध्यक्ष एस0एन0 शुक्ल को कोष इकट्ठा कर बैंक का हिसाब रखने के लिये कहा जिसका सभी ने सहर्ष स्वीकार किया।
बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज किशोर पाठक, सत्य नरायन शुक्ल, कमल किशोर शुक्ल, आलोक मिश्र, नरसिंह नरायन दूबे, नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय, वंश गोपाल मिश्र, जिलाध्यक्ष राधेश्याम पाण्डेय, के0के0 द्विवेदी, राजेन्द्र शंकर द्विवेदी, युवा अध्यक्ष हेमन्त कुमार मिश्र, डा0 जी0एम0 शुक्ला, सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन