परिणय सूत्र मे बधेंगे जिले के 700 जोडे, शासन ने निर्धारित किया लक्ष्य

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत पात्र जोड़ों का आवेदन पत्र तीन दिन के भीतर सत्यापित कर समाज कल्याण विभाग में भेजने के लिए जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों तथा ईओ नगर पालिका को निर्देशित किया है। उन्होने कहा कि शासन से वर्तमान में जिले के लिए 700 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसके अलावा पूर्व में अवशेष जोड़ों का भी विवाह कराना है।
उन्होने निर्देश दिया कि प्रत्येक ब्लाक में 45-45 तथा नगर पालिका एवं नगर पंचायत में 14-14 जोड़ो का चयन करने का लक्ष्य है। समीक्षा में उन्होने पाया कि ब्लाक सदर में 27, सॉउघाट में 34, बनकटी में 03, बहादुरपुर में 40, कुदरहा में 22, कप्तानगंज में 19, दुबौलिया में 27, गौर में 17, हर्रैया में 15, विक्रमजोत में 14, परसरामपुर में 32, रामनगर में 15, सल्टौआ में 21 जोड़ों का आवेदन पत्र प्राप्त हो गये है। इसी प्रकार नगर पालिका बस्ती, बनकटी, बभनान, हर्रैया तथा रूधौली मंे 14-14 जोड़ों का चयन किया जाना है।
उन्होने कहा कि शीघ्र ही शासन द्वारा एक तिथि निर्धारित की जायेंगी, जिस पर सभी को विवाह कार्यक्रम आयोजित करना होगा। इस योजना में जोड़ों को 10 हजार रूपये का घरेलू सामान, वस्त्र तथा 35 हजार रूपया नकद कन्या के खाते में भेजा जाता है। उन्होने निर्देश दिया कि पूर्व की भाति कर्मचारी कल्याण निगम से सामान प्राप्त कर लें तथा 35 हजार रूपये कन्या के खाते में भेजने के लिए उसका खाता नम्बर एकत्र कर लें।
बैठक में सीडीओ डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति, सीएमओ डॉ0 अनूप कुमार, ज्वाइंट मजिस्टेªट/एसडीएम हर्रैया अमृत पाल कौर, एसडीएम आनन्द श्रीनेत, जीके झा, तहसीलदार प्रमोद कुमार, डीएसओ सत्यवीर सिंह, डीआईओएस डीएस यादव, ईओ नगर पालिका अखिलेश त्रिपाठी, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, पीडी कमलेश सोनी, बीडीओ तथा विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन