01 से 30 नवम्बर 2021 तक निर्धारित है संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम

कबीर बस्ती न्यूज,सिद्धार्थनगर।उ0प्र0।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम दिनांक 01 नवम्बर 2021 से 30 नवम्बर 2021 तक निर्धारित है। जिसके अन्तर्गत 304 बांसी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में विभिन्न मतदेय स्थलों के बी.एल.ओ. द्वारा कार्य नहीं किया जा रहा है तथा विशेष अभियान दिवस 07.11.2021 व 13.11.2021 को मतदेय स्थलों पर अनुपस्थित पाये गये थे।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उपजिलाधिकारी बांसी द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/खण्ड शिक्षा अधिकारी को विकास खण्ड बांसी के प्रा0 वि0 सेखुइया कृष्ण कुमार भाष्कर शिक्षामित्र, प्रा0 वि0 उस्की प्रदीप कुमार वर्मा शिक्षामित्र, प्रा0 वि0 विशुनपुर विजय कुमार शिक्षामित्र, प्रा0वि0 बांसी लालती कुशवाहा शिक्षामित्र, वि0ख0 बांसी ज्योती सिंह सहायक अध्यापक, वि0ख0 बांसी सरिता जायसवाल शिक्षामित्र, कन्या प्रा0 वि0 चंगेरा नेहा गुप्ता सहायक अध्यापक, कन्या प्रा0 वि0 चंगेरा रीता शिक्षामित्र एवं प्रा0 वि0 डुमरिया बुजुर्ग प्रहलाद साहनी अनुदेशक खेसरहा को बार-बार निर्देशित करने के बावजूद निर्वाचन कार्य में घोर लापरवाही बरतने के कारण इनके विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही करने की संस्तुति की गयी है। उक्त जानकारी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उपजिलाधिकारी बांसी ने अपने पत्र के माध्यम से दिया है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर