बेहतर स्वास्थ्य सेवा हमारा लक्ष्य- बसन्त चौधरी

श्रीकृष्णा मिशन हास्पिटल में अनेक विशेषज्ञ डाक्टरों की हुई तैनाती

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

ठंड के मौसम में हार्ट मरीजों को बेहतर, त्वरित सेवा देने के लिये श्रीकृष्णा मिशन हास्पिटल में विशेष तैयारियां की गई है, हास्पिटल को नये तकनीकों से लैश किया गया है जिससे त्वरित उपचार का मरीजों की प्राण रक्षा की जा सके। यह जानकारी देते हुये हास्पिटल के चेयरमैंन बसन्त चौधरी ने बताया कि प्रायः देखा गया है कि ठंड के दिनों में दिल के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है, त्वरित समुचित उपचार न होने के कारण अनेक मरीज दम तोड़ देते हैं। ऐसे में हास्पिटल में उपचार की तैयारी के साथ ही विषम परिस्थिति में अत्याधुनिक एम्बुलेंस को भी एलर्ट पर रखा गया है जो सूचना मिलते ही मरीजों के घरों तक पहुंचेगा ।
चेयरमैंन बसन्त चौधरी ने बताया कि हास्पिटल में पेट, फेफड़ा, गुर्दा, हड्डी एवं जोड़ रोग, कूल्हा प्रत्यारोपण, चर्म एवं गुप्त रोग विशेषज्ञ से सम्बंधित आदि रोग के इलाज हेतु और अधिक चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी तैनात किये गये हैं। रविवार को भी मरीजों के इलाज हेतु अनेक वरिष्ठ चिकित्सक लखनऊ से आकर परीक्षण करेंगे। कहा कि पूरा प्रयास जारी है कि किसी मरीज को बेहतर इलाज के लिये महानगरों की ओर न भटकना पड़े फिर भी विषम परिस्थिति में इलाज के लिये श्रीकृष्णा मिशन ने लखनऊ के अनेक अस्पतालों से सम्बद्धता की है। जरूरत पड़ने पर उनके चिकित्सक भी यहां आकर सेवायंें देंगे। अब पूर्वान्चल के मरीजों को समुचित इलाज के लिये भटकना नहीं पड़ता एक ही छत के नीचे उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवायें  उपलब्ध कराने के साथ ही आयुष्मान कार्ड पर निःशुल्क इलाज किया जा रहा है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर