Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

पुण्य तिथि पर याद किये गये बालासाहेब ठाकरे

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

शिव सेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे को उनके नौंवी पुण्य तिथि पर याद किया गया। शिवसेना जिला प्रमुख प्रमोद पाण्डेय के संयोजन में  बुधवार को सुगर मिल परिसर में स्थित शिविर कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बालासाहेब ठाकरे के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें नमन् किया।
शिवसेना जिला प्रमुख प्रमोद पाण्डेय ने कहा कि गर्व से कहो हम हिंदू हैं का नारा देने वाले स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे  का योगदान सदैव याद किया जायेगा। बाला साहब करीब 46 वर्षों तक सार्वजनिक जीवन में रहे। न तो उन्होंने कभी कोई चुनाव लड़ा, न ही कोई राजनीतिक पद स्वीकार किया, फिर भी महाराष्ट्र की राजनीति में अहम भूमिका निभाते रहे। उनके विचार सदैव लोगों को प्रेरणा देंगे।
पुण्य तिथि पर बालासाहेब ठाकरे को नमन् करने वालों में मुख्य रूप से इन्द्रपाल प्रजापति, राम प्रकाश गौतम रामसजीवन चौधरी, हर्ष सिंह, भवानी सेना जिला प्रमुख चन्द्रावती, सुनीता, प्रभावती, फूलमती, मालती देवी, लक्ष्मी आदि शामिल रहे।