हजारों की संख्या में लखनऊ जायेंगे शिक्षक, कर्मचारी, समीक्षा बैठक में बनी रणनीति

30 की महारैली के लिये कर्मचारी, शिक्षकों ने झोंकी ताकत

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

रविवार को कर्मचारी, शिक्षक अधिकारी एवं पेशनर्स अधिकार मंच उ0प्र0  की बैठक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कलेक्टेªट स्थित कार्यालय पर अध्यक्ष चन्द्रिका सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 30 नवम्बर को लखनऊ के इको गार्डेन पार्क में होने वाली की तैयारियों, रणनीति पर विचार किया गया। तैयारियों की समीक्षा करते हुये पर्यवेक्षक एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के माण्डलिक मंत्री श्रीधर मिश्र ने कहा कि कर्मचारियों, शिक्षकों के लिये यह करो या मरो की स्थिति है।  इस महारैली में सर्वाधिक हिस्सेदारी से ही पुरानी पेंशन नीति बहाली एवं अन्य समस्याओं के हल होने का रास्ता निकलेगा।
समीक्षा बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अधार पाल, तौलू प्रसाद, कलेक्टेªट संघ के जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र, शिक्षक संघ के राजेशधर दूबे, सुधांशु मोहन, चन्द्रिका सिंह, बाल कृष्ण ओझा, दुर्गेश यादव, सुधीर तिवारी, प्रवीण श्रीवास्तव आदि ने सम्बोधित किया।
बैठक में 21 सूत्रीय मांगो को लेकर कर्मचारी, शिक्षक पदाधिकारियों ने कहा कि महारैली की सफलता के लिये एकजुट होकर सम्पर्क तेज करने की जरूरत है।  पुरानी पेशंन की बहाली, कैशलेस चिकित्सा योजना को लागू किये जाने,राज्य कर्मचारियो को 8, 16, 24 वर्ष की सेवा पर तीन पदोन्नति पद का ग्रेड वेतन दिये जाने,समस्त कर्मचारियो का 300 दिनों का उपार्जित अवकाश के स्थान पर 600 दिनों का उपार्जित अवकाश किये जाने एवं सेवा निवृत्त होने पर नगद भुगतान करने, सातवें वेतन आयोग की संस्तुति जारी करने तथा वेतन विसगंतियो को दूर किये जाने, पंचायत राजविभाग के सफाई कर्मचारियों को ग्राम प्रधानो से मुक्त करने सेवानियमावली बनाये जाने तथा प्रदोन्नति किये जाने आदि मांगो को लेकर कर्मचारी, शिक्षक पदाधिकारियों ने विन्दुवार मांगो पर विचार करते हुये कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार उनके मांगों की लगातार उपेक्षा कर रही है।
समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से शिव प्रकाश सिंह, रत्नेश चौधरी, अभिषेक सिंह, अजय आर्य, शिवपूजन आर्य, नीरज सिंह, राजेश गिरी, अनिल पाठक, सन्तोष मिश्र, मंशाराम, ऋतुराज पाण्डेय, सीमा सिंह, सी.पी. चौधरी, प्रमोद सिंह, सनद पटेल, अटल उपाध्याय, उमाशंकर, नीरज सिंह, प्रमोद कुमार, सुभाष मिश्र, अमरेश श्रीवास्तव, नन्दनी पाण्डेय, अजय, रमाकान्त, सन्तोष पाण्डेय, बजरंगी के साथ ही कर्मचारी, शिक्षक अधिकारी एवं पेशनर्स अधिकार मंच के अनेक पदाधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन