ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

बीएसए कार्यालय पर धरना 25 को, मुख्यमंत्री को भेजेंगे ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

संयुक्त संघर्ष संचालन समिति उ.प्र. की बैठक रविवार को अध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल की अध्यक्षता में महिला अस्पताल के कर्मचारी कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में पुरानी पेंशन नीति बहाली, कर्मचारियांें, शिक्षकों की लम्बित मांगों पर विचार के साथ ही प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना देने के बाद आगामी 25 नवम्बर गुरूवार को  जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुये उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियांें, शिक्षकों के मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। अनेक वर्षो से 7 वां वेतन लागू होने के बाद उत्पन्न विसंगतियों का निराकरण नहीं किया गया। कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था की मांग लम्बित है। ऐसे अनेक विन्दुओं को लेकर कर्मचारी, शिक्षक आन्दोलित है, इसका निराकरण शीघ्र कराया जाय। बताया कि आगामी 23 नवम्बर को प्रेस क्लब में दिन में 12.30 बजे से पत्रकार वार्ता कर आन्दोलन के बारे में जानकारी दी जायेगी।  संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के मत्री शिवशंकर कुमार ने बताया कि 25 नवम्बर के धरना कार्यक्रम की सफलता हेतु लगातार सम्पर्क किया जा रहा है।
तैयारी बैठक में मुख्य रूप से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद (एस.पी. तिवारी गुट) के अध्यक्ष अतुल कुमार पाण्डेय, महामंत्री वेद प्रकाश मिश्र, राज्य कर्मचारी महासंघ संरक्षक सुनील कुमार पाण्डेय, आनन्द दूबे, सूर्य प्रकाश शुक्ल, राजकीय वाहन चालक महासंघ के नरेन्द्र देव मिश्र, रामनाथ, मनीष कुमार,  राजू, महेन्द्र चौहान, सफाईकर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेन्द्र चौहान, सोमईराम आजाद, चन्द्र प्रकाश पाण्डेय के साथ ही उत्तर प्रदेश खण्ड शिक्षाधिकारी संघ, उ.प्र. शिक्षा मित्र संघ, राज्य शैक्षणिक शिक्षणेत्तर संघ, उ.प्र. माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ, राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ, राष्ट्रीय पेन्शनर्स समिति, उ.प्र. पालिटेक्निक महासंघ, राजकीय वित्त एवं लेखाधिकारी संघ, होमगार्ड संघ, रोजगार सेवक सघ, आगनवाड़ी संघ सहित  विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।