कांग्रेस की सरकार बनी तो पूरी होगी प्रतिज्ञायें-प्रेमशंकर द्विवेदी

कांग्रेस की पदयात्रा में निशाने पर रहे भाजपा के शीर्ष नेता
जनसंवाद के जरिये जनता को किया सतर्क
प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञाओं से हिली भाजपा सरकार

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

कांग्रेस नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेशभर की विधानसभाओं में आयोजित हो रही भाजपा हटाओ, महंगाई भगाओ पदयात्रा के क्रम में शनिवार को पीसीसी सदस्य प्रेमशंकर द्विवेदी के नेतृत्व में सदर विधानसभा के महाराणा प्रताप चौक से कृष्णा भगौती तक पदयात्रा निकाली गयी। यात्रा के दौरान जनता से सीधा संवाद करते हुये प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहा कि जो नेता या राजा जनता या प्रजा के लिये कुछ करने में अक्षम होता है वह इतिहास बदलकर अपनी पहचान बनाने का प्रयास करता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह ऐसे ही नेता साबित हो रहे हैं। करीब 8 साल के कार्यकाल में सिर्फ जनता को गुमराह किया, जुमलेबाजी से देश के अर्थव्यवस्था की कमर तोड़कर रख दी। बुनियादी समस्याओं पर परिणाम दे पाने में फेल नेताद्वय इतिहास बदलने में जुटे हैं। पूरा देश जानता है पूर्व में मगहर आये प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में गुरूनानक, कबीर और गुरूगोरक्षनाथ को एक ही कालखंड का बताकर देश की जनता को गुमराह कर चुके हैं। अब गृहमंत्री अमित शाह का एक बयान वायरल हुआ है जिसमे वे रामायण काल की एक घटना का उल्लेख करते हुये कहते हैं कि रावण जब मृत्युशैया पर था तो रामजी ने भाई लक्ष्मण से कहा जाओ रावण से सुशासन का ज्ञान प्राप्त कर लो, अन्यथा यह ज्ञान उसकी मौत के बाद उसके साथ चला जायेगा। प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहा सपा बसपा भाजपा के ही अपरोक्ष घटक हैं। इनसे सावधान रहने की जयरत है।

पूरी यात्रा के दौरान भाजपा के शीर्ष नेता श्री द्विवेदी के निशाने पर रहे। उन्होने कहा प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञाओं से प्रचण्ड बहुमत की सरकार हिलने लगी है, जनता ने भी मन बनाया है, यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त होता दिखाई दे रहा है। जयंत चौधरी, श्रमिक नेता रमेश सिंह, आदित्य त्रिपाठी, सचिन शुक्ल, सुरेन्द्र मिश्रा, डा. वाहिद सिद्धीकी, सूर्यमणि पाण्डेय, गुड्डू सोनकर, शौकत अली, ज्ञानप्रकाश पाण्डेय, नीलम विश्वकर्मा, अतीउल्लाह सिद्धीकी आदि ने जन संवाद के दौरान सत्ताधारी भाजपा को निशाने पर रखा और योगी तथा मोदी सरकार के गलत फैलों को लेकर जनता को जागरूक किया। पद यात्रा में प्रमुख रूप से जेपी अग्रहरि, जगदीश शर्मा, सुमित्रा देवी, कंचन विश्वकर्मा, अनुराग पाण्डेय, अवनीश श्रीवास्तव, शकुन्तला देवी, आदर्श पाठक, विकास वर्मा, रामधीरज कनौजिया, विकास पाठक, अच्छेलाल गुप्ता, लवकुश गुप्ता, गीता देवी, अखिलेश मिश्रा, अलीम अख्तर, अर्जुन कनौजिया, राधा, विमला अदि ने बढ़कर हिस्सा लिया।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन