विधायक संजय ने श्रमिकों के 302 पुत्र, पुत्रियों को सौंपा साईकिल, 6 लाख का एफडी

एक्सरे मशीन का उद्घाटन, छात्रावास का हुआ शिलान्यास

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0।

सोमवार को रूधौली  विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रूधौली में विधायक निधि से स्थापित एक्सरे मशीन का लोकार्पण किया। इसी कड़ी में उन्होने संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के तहत चयनित श्रमिको के 320 पुत्र, पुत्रियों में साईकिल,  वितरण के साथ ही कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रूधौली के परिसर में कक्षा 9 से 12 तक के लिये छात्रावास का भूमि पूजन किया। उन्होने निर्माण कामगार अन्त्येष्टि सहायता योजना के तहत तीन लोगों के परिजनों में क्रमशः दो-दो लाख कुल  6 लाख रूपये की एफ.डी. भेट किया।
कार्यक्रमों में विधायक संजय प्रताप ने कहा कि पिछले साढे चार वर्षो में कोरोना जैसी चुनौती के बीच विकास कार्य जारी रहा। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क सहित जीवन से जुड़े जरूरतों को पूरा कराने के साथ ही जरूरतमंदों को आवास, शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराया गया है। विधायक ने कहा कि दो नगर पंचायतों भानपुर, रूधौली के गठन के साथ ही परिषदीय विद्यालयों को बेहतर बनाया गया। पूरा प्रयास है कि आने वाले वर्षो में विकास खण्ड स्तर पर लघु उद्योगों का जाल विकसित किया जाय जिससे रोजगार के लिये महानगरों में पलायन रूके।
सोमवार को आयोजित विभिन्न कार्यकमों में मुख्य रूप से विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही जयेश प्रताप जायसवाल, मनोज सिंह, महेन्द्र सिंह, विजय उर्फ राजू पाण्डेय, राकेश शर्मा, बेचन प्रसाद, विकास शर्मा के साथ ही क्षेत्रीय नागरिक शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर