ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

महिला सभा ने केक काटकर मनाया मुलायम सिंह यादव का जन्म दिन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0।

महिला आयोग की पूर्व सदस्य एवं महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुमन सिंह के नेतृत्व में रुधौली विधानसभा के सल्टौआ गोपालपुर    में समाजवादी पार्टी के संरक्षक अपनों में नेताजी के नाम से लोकप्रिय मुलायम सिंह यादव का जन्म दिन सोमवार को केक काटकर मनाया गया। नेताजी के जन्म दिन पर आयोजित  कार्यक्रम में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं, महिलासभा की पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
सुमन सिंह ने कहा कि  भारतीय राजनीति में पांच दशक से अनवरत रूप से विभिन्न पदों पर रहते हुए देश सेवा कर मुलायम सिंह ने समाजवाद की स्थापना की। केंद्र में रक्षा मंत्री रहते हुए भारतीय सैनिकों का हौसला बढ़ाया। उन्होने सदैव कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के साथ ही राजनीति के क्षेत्र में महिलाओं को आदर और अवसर दिया।
कार्यक्रम में बदामा पाण्डेय, सबनम खातून ,गीता श्रीवास्तव , रुबिता शर्मा ,किरण चौधरी, रंजना चौधरी,गंगा ,दीपा ,आयशा खातून,  साधना ,माला ,पूजा,दीपली  जैसवाल, ज्योति गौतम ,कामनी गौतम ,डब्लू त्रिपाठी ,गुड्डू पाण्डेय ,मनीष राणा ,राजन सिंह ,पिन्टू के साथ ही पार्टी के अनेक नेता, कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक शामिल रहे।