भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सम्मेलन में व्यापारियों के हित में लिये गये फैसलों पर डाला प्रकाश

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ का सम्मेलन पण्डित अटल बिहारी बाजपेई प्रेक्षागृह में पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, प्रदेश सह संयोजक अनूप गुप्ता, सांसद हरीश द्विवेदी तथा विनीत शारदा अग्रवाल ने दीप जलाकर सम्मेलन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का संचालन भोला अग्रहरि ने किया।

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के बाद अतिथियों ने भाजपा सरकार द्वारा व्यापारियों के हित में लिये गये फैसलों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुये केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा व्यापारियों का हित भाजपा में सुरक्षित है। भाजपा के फैसलों से व्यापारियों को पूरी पारदर्शिता के साथ जहां व्यापार के अवसर मिले हैं वहीं व्यापारियों का सम्मान भी बढ़ा है। इससे पूर्व की सरकारों में व्यापारी गुण्डों माफियाओं से परेशान रहते थे, उन्हे असुरक्षा का डर रहता था। सत्तापोषित गुण्डे हफ्ता वसूलते थे लेकिन मौजूदा सरकार ने गुण्डों माफियाओं को हतोत्साहित कर उन्हे जेल भेज दिया है।

अब तनावमुक्त होकर व्यापारी अपने व्यापार को बढ़ा रहे हैं। विशिष्ट अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी, विनीत शारदा अग्रवाल ने कहा भाजपा सरकार के कार्यकाल में आम जनता के भीतर से डर निकल चुका है। दबंगों को सिर झुकाकर जीवन जीने के लिये सरकार ने मजबूर कर दिया है। वहीं व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन कर व्यापारियों का मान बढ़ाया। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विनोद गुप्ता ने कहा व्यापारियों, किसानों, नौजवानों, महिलाओं के दम पर फिर भाजपा प्रचण्ड बहुमत की सरकार बनायेगी। सभी अधूरे विकास कार्य पूरे होंगे।

अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा विपक्ष मुद्दाविहीन हो चुका है। सरकार ने विकास की ऐसी गंगा बहाई है कि लोगों को विरोध के रास्ते नही मिल रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में पिछले सारे रिकार्ड टूटेंगे और एक बार जनता फिर लोकप्रिय सरकार बनायेगी। सम्मेलन में व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य तरूण गुप्ता कमलापुरी, प्रदीप कमलापुरी, राधेश्याम कमलापुरी, महेश हिन्दुस्थानी, सुनील कुमार गुप्ता, सुबाष श्रीवास्तव, बलराम गुप्ता, आशीष उर्फ कल्लू बाबा, सुरेश चौधरी, सूर्यकुमार शुक्ल, अश्वनी गुप्ता, अरविन्द श्रीवास्तव गोला आदि की सहभागिता रही।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन