जयन्ती पर याद किये गये लोकनायक राजनारायण

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

गरीबों के हित के लिये राजा से फकीर बन जाने वाले लोकनायक राजनारायण को उनके 104 वीं जयंती पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर याद किया गया। सपा  जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि स्वभाव से फक्कड़, जन्मजात समाजवादी भारत माता को स्वतंत्र कराने के जज्बे ने लोक नायक राजनारायण को अनेक बार जेल की हवा खिलाई, देखते ही देखते वे प्रमुख समाजवादी चिंतक एवं समाजवाद के मजबूत स्तंभ बन गये, उन्होंने डॉ. लोहिया के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, वह पार्टी के साधारण सदस्य से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक प्रायः सभी महत्वपूर्ण पदों पर आसीन हुए, परंतु सदैव अपने आपको आम आदमी बनाये रखा। केन्द्रीय मंत्री जैसे पदों पर रहने के बाद भी अहंकार उन्हें छू तक नहीं गया था।
पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, चन्द्रभूषण मिश्र, सिद्धेश सिन्हा, समीर चौधरी, अजीत सिंह, हाफिज इलियास, जावेद पिण्डारी, अरविन्द सोनकर आदि ने लोकनायक राजनारायण को नमन् करते हुये कहा कि राजनारायण जी फकीर की भांति जीवन यापन करते रहे, संसद के दोनों सदनों से लेकर सड़क के आम आदमी तक राजनीति करने वाले ऐसे महान व्यक्तित्व को सदैव याद किया जायेगा।
पूर्व मंत्री एवं खाटी समाजवादी लोक नायक राजानरायण को नमन् करने वालों में मुख्य रूप से  पूर्व विधायक दूधराम, महेश तिवारी, राजेश यादव, प्रवीन पाठक, अशोक सिंह, शहाबुद्दीन, मो. सलीम, रन बहादुर यादव, अब्दुल मोईन, मो. जावेद, नरसिंह यादव, रामकरन चौरसिया, रामनाथ प्रजापति, युनूस आलम, डब्बू यादव, रामशव्द यादव, विवेक सिंह, प्रकाश सोनकर, भोला पाण्डेय, प्रशान्त यादव, रिन्टू यादव, हनुमान गौड़ के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन