ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

कांग्रेस ने बाबा साहब को नमन् कर शुरू किया सदस्यता अभियान

कांग्रेस की सरकार बनने पर ही बहुरेंगे यूपी के दिन- अंकुर वर्मा

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

शुक्रवार को संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा के संयोजन में पुरानी बस्ती क्षेत्र के दलित बस्ती निर्मलीकुण्ड स्थित बाबा साहब प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन् किया। इसके बाद ‘‘एक परिवार, नये सदस्य चार’’ के नारे के तहत कांग्रेस के सदस्यता अभियान की शुरूआत किया।
इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने उपस्थित बच्चों में पढाई के लिये किताब व अन्य जरूरी सामान भेंट करते हुये कहा कि बाबा साहब ने शिक्षित बनो, संघर्ष करो का जो नारा दिया था कांग्रेस उसे सच्चे अर्थो में चरितार्थ कर रही है। उन्होने कहा कि देश को आजाद कराने से लेकर नव निर्माण तक में कांग्रेस की सबसे बड़ी भूमिका रही, श्रीमती इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने अपने रक्त की एक-एक बूंद देश को समर्पित कर दिया। कहा कि उत्तर प्रदेश के दिन तभी बहुरेंगे जब कांग्रेस की मजबूत सरकार बने।
कांग्रेस नेताओं ने दलित बस्ती में घूम कर लोगो को प्रियंका गांधी द्वारा प्रतिज्ञा पत्र वितरत करते हुये कांग्रेस सदस्यता अभियान की शुरुआत की। निर्मलीकुण्ड में 25 लोगो को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई गई जिसमें  प्रथम सदस्य  शिव कुमार बने।
संविधान दिवस पर कांग्रेस के सदस्यता अभियान की शुरूआत किये जाने के मौके पर मुख्य रूप से  अंकित कुमार, विकास वर्मा, अभय भारती, पवन वर्मा, आदर्श पाठक, शिव कुमार आर्य, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय,  कामिनी देवी, रवी आर्य, श्याम गौतम, सुनील कुमार, पवन कुमार, अमर कुमार, अतिउल्ला खान आदि शामिल रहे।