ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

एसपी ने दिलाई संविधान दिवस पर पुलिस कर्मियों को देश की एकता एवं अखंडता की शपथ

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव  द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस कर्मियों को देश की एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई ।

इस दौरान कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारियों द्वारा कोविड-19 के दृष्टिगत सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए अपनी अपनी शाखाओं के कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई ।पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा बताया गया कि संविधान हमारे देश का मजबूत आधार है। हमारी एकता अखंडता को बनाए रखने वाला यह संविधान हर किसी को समान अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि भारत जैसे विविधताओं वाले देश में यही वह संविधान है, जिसने सभी को एक सूत्र में बांधकर रखा है, संविधान की वजह से ही आज हर व्यक्ति को पढ़ाई लिखाई, जीवन जीने का अधिकार प्राप्त है। उन्होंने कहा कि संविधान कभी ऊंच-नीच नहीं देखता है, जो अधिकार एक सामान्य व्यक्ति को हैं वहीं अधिकार सभी को हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी या कर्मचारी हो या गांव में रहने वाला कोई व्यक्ति ही क्यों न हो सभी इसी संविधान द्वारा पद्धत अधिकारों के तहत जीवन जीते हैं। उन्होंने कहा कि इस संविधान की रक्षा के लिए हम सभी को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक पालन करना चाहिए । पुलिस लाइन बस्ती व जनपद बस्ती के समस्त थानो पर संविधान दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई गयी।