Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

बाल मेले में मुस्कुराया बचपन, पुरस्कृत हुये विजेता

बाल मेला सीखने का बड़ा अवसर- अयाज अहमद

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

शनिवार को  न्यू इकरा पब्लिक स्कूल रहमतगंज में बाल मेले का आयोजन किया गया।  बच्चों ने विभिन्न प्रकार के खेलकूद,  व्यंजनों का आनन्द लिया सभी  बच्चों को स्कूल की ओर से उपहार दिया गया। डायरेक्टर अयाज अहमद ने बाल दिवस के मौके पर कहा कि जिन्दगी भी एक मेला है, मेले हमंें मुस्कुराने, आगे बढने, सीखने, व्यापार का तरीका जानने, खेलने, कूदने का मौका देते हैं। प्रबंधक डा. अजीज आलम ने विजेताओं में पुरस्कार वितरण कर उनका हौसला बढाया।
बाल मेले में साईकिल रेस, पैदल रेस, हान्टेड हाउस के साथ ही बच्चों ने भांति-भांति के व्यंजनांें के स्टाल लगाये थे जहां बच्चों के साथ ही बडों और शिक्षक, शिक्षिकाओं, अभिभावकों ने खरीदारी कर उनका उत्साह बढाया।
बाल मेले में कक्षा 6, 7 और 8 के छात्र-छात्राओं बुसरा, सुमईया, शोएब, इकरा, यासीन, अदनान, जैनब परवीन, इबाद, शोबान, इलहाम, रेहान, फरहान, परी, आसिफ, माज, निदा परवीन, अदी, फिरदौस, फातिमा रहमान, फायजा फारूक, तस्मिया आदि ने  बाल मेले के आयोजन में आयोजित प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में प्रधानाचार्य जेबा शाहीन, जैनब, जरीन, नबीला, अजरा, तस्लीम, नूरजहां, अम्बरी, रजिया, फारेहा अंजुम, रजिया रहमान, सुम्बुल, फएजा, राकेश कुमार, कुतबुद्दीन, हाफिज शहादत, आसिफ, साफिया, जरीना के साथ ही विद्यालय के अनेक लोगों ने योगदान दिया।