मंडलायुक्त तथा डीएम पहुंचे जिला अस्पताल, जाना करेक्टिव सर्जरी वाले बच्चों का हाल

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

मंडलायुक्त गोविंद एन एस राजू तथा जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर करेक्टिव सर्जरी वाले बच्चों से मिले तथा उनका हालचाल पूछा। दोनों अधिकारियों ने बच्चों को फल एवं अन्य खाद्य सामग्री का पैकेट भेंट किया तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना किया। अधिकारियों ने बच्चों के अभिभावकों से भी जानकारी हासिल किया तथा अनुरोध किया कि डॉक्टर के बताए गए सुझावों के अनुसार देखभाल करें ताकि बच्चे शीघ्र स्वस्थ हो सके।

            मंडलायुक्त ने कहा कि यह पुनीत कार्य है जिसके द्वारा दिव्यांग बच्चों को उनके पैरों को ठीक करके हम उन्हें जीवन की मुख्यधारा में लाते हैं। उन्होंने इसके लिए सर्जरी करने वाले डॉक्टर अरुण जैन तथा उनकी टीम को बधाई दिया तथा धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर जनपद में ऐसे दिव्यांग बच्चों को चिन्हित करके कैंप आयोजित किया जाएगा तथा उनका ऑपरेशन कराया जाएगा।

            जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने कहा कि एम ओ आई सी के माध्यम से दिव्यांग बच्चों का परीक्षण पुनः कराए जाएगा तथा दिसंबर के अंतिम सप्ताह में करेक्टिव सर्जरी कैंप आयोजित किया जाएगा। इस कैंप में अधिक से अधिक बच्चों को लाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापक, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्री तथा आशा को भी निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि कुल 360 दिव्यांग चयनित किए गए थे। इसमें से 46 का सर्जरी किया गया है। 138 दिव्यांगों को दिव्यांग का प्रमाण पत्र दिया गया है। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त प्रशासन गोरेलाल शुक्ला ,डॉ वीके वर्मा, डॉक्टर सीके वर्मा, डॉ रामप्रकाश, उपनिदेशक दिव्यांगजन अनूप कुमार तथा अभिभावक गण उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन