Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

प्रधान सहायक अजीत कुमार सिंह सेवा निवृत्तः दिया भावभीनी विदाई

सरकारी सेवा मंें सेवानिवृत्ति सामान्य प्रक्रिया- राजेश प्रजापति

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जिला विकास कार्यालय के प्रधान सहायक एवं विकास भवन कर्मचारी संघ अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह सेवा निवृत्त हो गये। बुधवार को उन्हें विभागीय अधिकारियोें, कर्मचारियों ने विकास भवन सभागार में धार्मिक पुस्तक, छड़ी, अंग वस्त्र भेंटकर भेंटकर उन्हें भावभीनी विदाई दी । मुख्य विकास अधिकारी राजेश प्रजापति ने कहा कि सरकारी सेवा में सेवानिवृत्ति एक प्रक्रिया है। कहा कि अजीत कुमार सिंह अपने सेवा कार्य के लिये याद किये जायेंगे।
जिला विकास अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक डीआरडीए कमलेश सोनी, सांसद प्रतिनिधि जगदीश शुक्ल, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा ने कहा कि विकास भवन कर्मचारी संघ अध्यक्ष के रूप में उन्होने कर्मचारी समस्याओं के समाधान कराने के साथ ही अपने विभागीय जिम्मेदारियों का कुशलता से निर्वहन किया। संचालन करते हुये विकास भवन कर्मचारी संघ महामंत्री राम अधार पाल ने कहा कि मृदुभाषी अजीत कुमार सिंह सदैव कर्मचारी हितों के लिये समर्पित रहे। अजीत कुमार सिंह को भावभीनी विदाई देने वालों में मुख्य रूप से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री तौलू प्रसाद, कलेक्टेªट मिनीस्ट्रीयल अध्यक्ष अशोक मिश्र, कोषागार संघ अध्यक्ष अखिलेश पाठक, दीवानी न्यायालय संघ अध्यक्ष अशोक सिंह, ग्राम विकास अधिकारी संघ के मंत्री अमरनाथ गौतम, सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष अजय आर्य, चकबंदीकर्ता संघ अध्यक्ष विश्वदेव दूबे, मुकेश चन्द्र सोनकर, देवेन्द्र सिंह, ईश्वरचन्द्र वर्मा, ओम प्रकाश, सज्जन उपाध्याय, राजेश कुमार, रामलाल, बीर बहादुर सिंह, गोवर्धन उपाध्याय, दीपमणि शुक्ल, अजय प्रताप पाण्डेय, आलोक चौधरी, सुजीत कुमार, आर.डी. श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।