कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की मृत्यु पर डीएम ने वितरित किया राज्य सरकार द्वारा घोषित रू0 50000 की आर्थिक सहायता

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की मृत्यु पर राज्य सरकार द्वारा घोषित रू0 50000 की आर्थिक सहायता जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल द्वारा वितरित की गयी। इस अवसर पर उन्होने कलेक्टेªट सभागार मे ब्रम्हदेवता श्रीवास्तव, रजत श्रीवास्तव, मंजू पाण्डेय, किरन चौरसिया, पूर्णिमा पाण्डेय, अनुराधा शुक्ला, विशाल पाण्डेय, रोमा सिंह को चेक प्रदान किया। उन्होंने बताया कि जिले में 330 में से 100 लोगों को यह सहायता दी जा चुकी है। उन्होने बताया कि जिले मे कोविड-19 से कुल 330 लोगों की मृत्यु हुयी है।
उन्होने शेष परिवारों से अपील किया है कि वे कलेक्टेªट स्थित आपदा प्रबन्धन कार्यालय से फार्म लेकर आवश्यक प्रपत्रों के साथ जमा कर दें, ताकि उनके खाते में भी धनराशि भेजी जा सकें। उन्होने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अनुरोध किया कि अन्य किसी प्रकार की समस्या होने पर उन्हें अवगत कराये। इस अवसर पर एडीएम अभय कुमार मिश्र, सीआरओ नीता यादव, रंजीत रंजन, बृजेश, सूर्यलाल तथा लाभार्थीगण उपस्थित रहें।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन