मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 05 दिसम्बर आखरी तिथि

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आज 05 दिसम्बर आखरी तिथि है। निर्वाचन आयोग के आदेश की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने बताया है कि अहर्ता तिथि 01.01.2022 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोग द्वारा दावें और आपत्तिया प्राप्त करने की अवधि को 05 दिसम्बर कर दिया गया है।
उन्होने बताया कि मतदाता जागरूकता के लिए सभी तहसील एवं ब्लाक मुख्यालय पर ईवीएम तथा वीवी पैट मशीन उपलब्ध करा दिया गया है। इसके द्वारा तहसील एवं ब्लाक पर आने वाले लोगों को मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जायेंगी। इस संबंध में सभी उप जिलाधिकारी तथा तहसीलदार, बीडीओ को निर्देशित कर दिया गया है। कलेक्टेªट परिसर में जागरूकता एंव प्रशिक्षण के लिए रखें गये ई.वी.एम. मशीन तथा वीवी पैट का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। उन्होने निर्देश दिया कि लोगों को एकत्र कर मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जायेंगी।
मतदाता जागरूकता के लिए जिलाधिकारी ने एल.ई.डी.वैन को हरी झण्डी दिखाकर कलेक्टेªट से रवाना किया। उन्होने कहा कि इस वैन द्वारा भी मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया तथा मशीनांे के बारे में विस्तृत जानकारी दी जायेंगी। यह एल.ई.डी. वैन विधानसभा वार संचालित किया जायेंगा। उन्होने लोगों से अपील किया कि क्षेत्र में इस वैन के आने पर मतदान प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करे तथा आने वाले विधानसभा चुनाव में अधिकाधिक मतदान करें। इस अवसर पर एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभय कुमार मिश्र, सहायक निर्वाचन अधिकारी राधवेन्द्र पाण्डेय, अरूण सिंह, हीरालाल, सहायक निवाचन अधिकारी पंचस्थानी सुभाष सिंह, सूर्यलाल उपस्थित रहें।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर