Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

कोविड-19 टीकाकरण मे शिथिलता पाए जाने पर 18 उचित दर विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी ने अट्ठारह उचित दर विक्रेताओं को कोविड-19 टीकाकरण मे शिथिलता पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें ग्राम पंचायत सोनहटी बुजुर्ग, बड़ेरिया खुर्द, ओड़वारा, हड़िया, बिल्लौर, हथिया, रोझिया, कुसौरा संबद्ध बेइली, भेलवल, भेड़िहा, दौलतचक, नगर खास, कलवारी मुस्तहकम, सीसवारी रघुवीर सिंह, आगौना, रामपुर, रेवली एवं पीपरपाती एहतमाली है। इन विक्रेताओं को भेजे गए पत्र में उन्होंने कहा है कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित ब्लॉक स्तरीय वीडियो कांफ्रेंसिंग में अनुपस्थित रहे। इन लोगों द्वारा कोविड-19 टीकाकरण के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्री से ड्यूलिस्ट प्राप्त करके चस्पा भी नहीं किया गया तथा मानव जीवन से जुड़े हुए इस सार्वजनिक कार्य में सक्रिय सहयोग नहीं किया गया।
जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने निर्देश दिया है कि 7 दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें तथा आंगनवाडी कार्यकत्री से प्रथम एवं द्वितीय डोज से छूटे हुए व्यक्तियों को प्रेरित करते हुए उनका टीकाकरण कराएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।