विज्ञान प्रदर्शन में दिखा छात्रों का हुनर

मेधावी बाल वैज्ञानिकों में अपार संभावनायें- संजय चौधरी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

रविवार को जे.आर. वर्मा इण्टर कॉलेज सलेमपुर पाण्डेय में  विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। छात्रों ने वाटर पंप, रोबोट, रॉकेट,  ड्रिपइर्रीगेशन लॉन्चर, सोलर पंप और मानचित्र के द्वारा अपनी दक्षता को प्रदर्शित किया। मुख्य अतिथि के रूप में बच्चों का हौसला बढाते हुये जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों ने जिस प्रकार से विज्ञान प्रदर्शनी में अपना प्रोजेक्ट बनाया है वह सराहनीय है। ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी बाल वैज्ञानिकों में अपार संभावनायें हैं।
विशिष्ट अतिथि उदय शंकर शुक्ला ने कहा कि इन्ही बच्चों में से भविष्य में वैैज्ञानिक बनेंगे। उन्होने प्रतिभागी बच्चों आर्यन पटेल, शिवेंद्र, सुयश, अभय, विशाल, सोनम, रोशनी, खुशबू, प्रियांशी, सौम्या, विनोद, निखिल, संदीप, साक्षी, आंचल आदि ने उनके प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
इस मौके पर प्रतिभागी छात्रों के साथ ही प्रबंधक जयराम वर्मा,  प्रधानाचार्य आर के वर्मा, सतीश शंकर शुक्ला,  देवेंद्र वर्मा, सुखराज गुप्ता, सुनील पाण्डेय,  राम जीत वर्मा,  प्रधान प्रतिनिधि मनीष चौबे,  अंकुर, राम भवन, श्याम जी यादव, राजेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन