Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

गंभीर रूप से घायल अवस्था मे गन्ने के खेत से मिली 25 वर्षीय युवती,हैवानियत की भी संभावना

जिला अस्पताल मे चल रहा है घायल युवती का इलाज

समाचार लिखे जाने तक नही हो पायी थी युवती की पहचान, जांच मे जुटी पुलिस

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एन एच 28 पर आज रविवार को गौरा गांव के दक्षिणी तरफ सेंट मैरी स्कूल के पास गन्ने के खेत में युवती का खून से लथपथ संदिग्ध परिस्थितियों में मिलना सनसनी पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी | ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना कप्तानगंज पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी गाड़ी से संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश युवती को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया,
जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ0 पारसनाथ चौधरी के अनुसार महिला बेहोशी की अवस्था में थी। जिसके कारण उसके बारे में कुछ जान पाना संभव नहीं था।पुलिस का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है कि युवती को किसी के द्वारा यहां लाकर मारपीट कर फेंक दिया गया है। ग्रामीणों ने घायल महिला की हालत को देखकर उसके साथ हैवाहनियत की संभावना व्यक्त किया है। इस घटना को लेकर क्षेत्र मे दहशत का माहौल है।
थानाध्यक्ष कप्तानगंज ने अपनी वाहन से सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया लेकिन प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया बेहोशी के कारण युवती का नाम पता नहीं मिल पाया है।  पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि उच्च अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का जायजा लिया जा रहा है डॉग स्कॉट के द्वारा महिला की पहचान की कोशिश की जा रही है महिला के सर के पीछे चोट लगी है खून निकला है लेकिन अब स्थिति जिला अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा सामान्य बताई जा रही है पहचान होते ही महिला के बयान के अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी |