ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

मुख्य सेविकाओं ने सौंपा ज्ञापन, दिया आन्दोलन की चेतावनी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

मंगलवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से सम्बद्ध बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के सुपरवाइजर्स एसोसिएशन सदस्यों ने प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर अध्यक्ष कामिनी कुमारी के नेतृत्व में जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि मुख्य सेविका से बाल विकास अधिकारी पद पर पदोन्नित प्रक्रिया शुरू किया जाय, पिछले 12 वर्षो से पदोन्नति बाधित है।
ज्ञापन सौंपने के बाद एसोसिएशन अध्यक्ष कामिनी कुमारी ने बताया कि मुख्य सेविका संवर्ग हेतु एसीपी वित्तीय स्तरोन्नयन वेतनमान की बैठक नहीं हुई, इस कारण से बिना एसीपी का लाभ मिले मुख्य सेविकायें सेवानिवृत्त हो रही है। यदि मांगे न मानी गई तो प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर 8 दिसम्बर से मुख्य सेविकायें काली पट्टी बांधकर शासकीय कार्य करेंगी, 9 दिसम्बर को निदेशालय लखनऊ में मांगो के समर्थन में धरना दिया जायेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में मंजू पाल सिंह, रंजना श्रीवास्तव, नीतू सिंह, अनुराधा पाण्डेय, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री तौलू प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश पाण्डेय, सन्तोष राव, अनिल कुमार, गिरजेश कुमार, मनोज  कुमार आदि उपस्थित रहे।