पति की हत्यारन पत्नी व उसका बेटा गिरफ्तार

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के परेवा गांव की रहने वाली एक हत्यारन पत्नी ने सम्पत्ति के लालच मे अपने पत्नी की हत्या अपने प्रेमी के साथ मिल कर कर दिया। इस हत्याकाण्ड को पत्नी किरन व उसका नाबालिग बेटा तथा किरन का प्रेमी आदि ने अंजाम दिया। पुलिस ने इस हत्याकाण्ड मे शामिल किरन व उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

अभियुक्तस ने पुलिस को पूछताछ मे बताया कि मेरे पति सहदेव का सम्बन्ध मेरे ही गांव के पार्वती पत्नी विदेश से था । वह अपनी कमाई का सारा पैसा उसी को दे देते थे और अपना सारा खेत उसी महिला को जोतने-बोने के लिए दे दिये थे। जबसे पूना से कमाकर आए हैं तबसे  मुझे कोई पैसा नहीं दिए सारा पैसा पार्वती को दे दिएपूछने पर मुझे गाली गुप्ता देते हुए कहने लगे अब मैं अपनी सारी जायदाद पार्वती को ही लिख दूँगा । साहब मैं आशा बहू हूँ किसी तरह मैं अपनी कमाई से अपने बच्चों को पालती हुं तथा मेरा प्रेम सम्बन्ध बगल के गाँव जमालपुर के सूरज से हो गई थी । जब मैंने देखा कि अब अपनी जायदाद भी पार्वती को लिख देंगे तो मेरे बच्चे अनाथ हो जायेंगे । तब मैंने सूरज से बात किया और कहा कि इनको रास्ते से हटा दो मैं तुम्हें दो लाख रुपया भी दूँगी तो सूरज तैयार हो गया और वह अपने साथी विकास पुत्र रामफल शर्मा सा0 कुदरहा को लेकर दिनाँक 06.12.2021 को रात में आया, मेरे पति शराब पीकर बरामदे में चारपाई पर सो गये थे । मैं व मेरा लड़का और सूरज व विकास मिलकर अपने पति को मारने का प्लान बनाये और उसी रात में करीब 11.00 बजे मैं व मेरा लड़कासहदेव का पैर पकड़ा और विकास ने दोनो हाथ पकड़ा तथा सूरज ने उनका गला दबा दिया । फिर भी छटपटा रहे थे तो सूरज ने डंडा उठाकर उनके सिर पर कई बार किया जिससे उनकी मृत्यु हो गयी । तब हम चारो लोग लाश को ले जाकर गांव के पास गन्ने के खेत में छुपा दिये।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर