ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड का किया गया गठन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

शासन द्वारा प्लास्टिक प्रतिबंध के मद्देनजर उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड का गठन किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया है कि प्रदेश में एक बड़ी आबादी प्रजापति समाज से संबंद्ध है और अपने पारंपरिक कार्य के माध्यम से जीवनयापन के लिए मूर्तिकला मटका एवं हाथी, घोड़ा, कुल्हड़, दिया तथा अन्य साज-सज्जा के कलात्मक वस्तुओं के उत्पादन पर निर्भर है।
उन्होने बताया कि उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड/ उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड द्वारा मिट्टी के कारोबार करने वाले कारीगरों को बढ़ावा देने के लिए 15 दिवसीय प्रशिक्षण एवं मंडल स्तर पर पुरस्कार वितरण किया जाना है। उन्होने बताया कि जनपद के जो भी कारीगर अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन करना चाहते हैं, वे अपना आवेदन जिला ग्रामोद्योग कार्यालय निकट विकास भवन बस्ती में जमा कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए दो फोटो, आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आवंटित भूमि पट्टा का प्रपत्र अनिवार्य है। विस्तृत जानकारी के लिए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।