Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म...

मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल

बहुत कम समय मे इलाज मे गुणवत्ता को लेकर बनाया अपना अलग पहचान

आधा दर्जन विषय विशेषज्ञ डाक्टर दे रहे हैं नियमित सेवाएं

रिर्पोट- सरोज देवी

कबीर बस्ती न्यूज

बस्ती। शहर के द्विजेश मार्ग, पचपेडिया मे गत वर्षाे से संचालित मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल मरीजों एव आम जनता के भरोसे पर खरा उतर रहा है। हो भी क्यों न जहां एक ही छत के नीचे विभिन्न रोगों के विशेषज्ञों द्वारा मरीजों का बेहतर इलाज कर जिले और मण्डल मे हास्पिटल का एक अलग पहचान बनाने मे सफल हो रहे हैं। यही कारण है कि प्रत्येक दिन इस हास्पिटल पर मरीजों का तांता लगा रहता है। यहां अगर इलाज व फीस की बात करें तो यहां गरीब से गरीब व्यक्ति भी अपने परिवार का सुगमता पूर्वक विश्वसनीय इलाज करा सकता है। बहुत कम समय मे यह अस्पताल अपने गुणवत्ता के बल पर आम जनता के दिल और दिमाग पर राज कर रहा है।

 बताया जाता है कि अस्पताल के प्रमुख चिकित्सक डा0 अजय कुमार मिश्र एमबीबीएस एमडी रिस्पायरेटरी मडिसिन इण्टरवेन्सन पनमोलाजिस्ट सांस व छाती रोग विशेषज्ञ के रूप मे प्रत्येक सप्ताह के सोमवार को यहां अपनी सेवाऐं जरूरतमंद मरीजों को प्रदान करते हैं। जबकि डा0 निशान्त पाण्डेय एमबीबीएस एमडी  मडिसिन, हृदय एवं शुगर रोग विशेषज्ञ के रूप मे प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को मरीजों के प्रति समर्पित होते हैं। वहीं डा0 नौशाद अख्तर एमबीबीएस एमडी मडिसिन, पेट, हृदय एवं शुगर रोग विशेषज्ञ प्रत्येक दिन अपनी सेवाऐं मरीजों को प्रदान कर रहे हैं। डा0 जितेन्द्र गुप्ता एमबीबीएस, एमएस, इएनटी, नाक कान एव गला रोग विशेषज्ञ यह अपनी सेवाऐं नियमित यहां मरीजों को प्रदान कर रहे हैं। असपताल के रिकार्ड के मुताबिक यहां से गंभीर रोग से पीडित हजारों मरीज स्वास्थ्य लाभ ले चुके हैं।

हास्पिटल के प्रबन्धक वाहिद खान ने प्रेस को बताया कि उनका यह प्रयास होता है कि गरीब से गरीब मरीज भी इलाज से वंचित न होने पाये। बेहतर इलाज जरूरतमंद मरीजों का हो और इसे लेकर अस्पताल प्रबन्धन हमेशा संवेदनशील रहता है। उन्होंने बताया कि हास्पिटल मे आयुष्मान कार्ड से समस्त जनरल बीमारियों का इलाज भर्ती होने की दशा मे निःशुल्क व्यवस्था उपल्ब्ध है तथा नाक कान गला से सम्बन्धित समस्त प्रकार की सर्जरी निःशुल्क उपलब्ध है।