दो चोरी के मामलों का खुलासा भाटापारा पुलिस को मिली सफलता, आरोपी आदतन अपराधी, अपने अन्य साथियों के साथ सिलयारी, रायपुर से आकर चोरी की घटना को मध्य रात्रि में देता था अंजाम


भाटापारा।श्रीमान पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार श्री आई के एलेसेला ने चोरी की घटनाओं में अज्ञात आरोपी को पकडने कार्यवाही करने हेतु कडे निर्देश दिये गये थे जिस पर श्रीमती निवेदिता पाल और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भाटापारा श्री के बी द्विवेदी के मार्गदर्शन में निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव थाना प्रभारी थाना भाटापारा शहर के नेतृत्व में आरोपी छोटू देवार उर्फ शिव सांवरा पिता स्व मदन सांवरा उम्र 24 साल साकिन सिलयारी वार्ड नम्बर 12 चौकी सिलयारी थाना धरसीवां जिला रायपुर को थाना भाटापारा शहर के धारा 457, 380,34 भादवि के 02 मामले में गिरफ्तार किया गया।

1. प्रार्थी सुरेश चंद अग्रवाल पता भगत सिंह वार्ड भाटापारा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक घटना समय 29/04/2020 के से 30/04/2020 के दरम्यानी रात को घर के दरवाजा के ताला को तोडकर अंदर प्रवेश कर दीवाल पंखा, पैडल स्टील फैन, कपडा, बर्तन लोहे का पुल्ली बडई के चिल्हर समान , रेंदा मशीन ड्रील मशीन प्लाई कटर मशीन ड्रील मशीन प्लाईवुड के दरवाजा सीलिंग पंखा को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया ।
2. सुरेन्द्र अग्रवाल पिता स्व्0 श्री हरिशंकर अग्रवाल उम्र 33 साल साकिन परशुराम वार्ड ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि अज्ञात चोर दिनांक 13.09.2020 के दरम्यानी रात मकान में घुस कर किचन में लगे राउन्ड नल दो नग एक्वा साईन कंपनी बाथरूम में लगे एक सावर स्टील बाडी, एक नग कमोड जेट स्प्रे , एवं बाथरूम एवं वास में लगे 11 नग नल जुमला किमती 6700 रू का समान को कोई निकाल कर चोरी कर ले गया है ।
विवेचना दौरान मुख्य आरोपी गोलू कोशले निवासी भाटापारा को पूर्व मे गिरफ्तार कर उप जेल बलौदाबाजार भेजा चूका है तथा आरोपी छोटू देवार उर्फ शिवा पिता मदन सांवरा उम्र 24 साल साकिन सिलयारी घटना के बाद फरार था जिसकी पता तलाश हेतु मुखबीर सूचना पर सिलयारी, धरसीवा, चकरभाटा, बिल्हा ,टीम भेजा गया था जिसे मुखबीर सूचना के आधार पर आज दिनांक 02.10.2020 को पता चला कि आरोपी बस स्टैंड ओवर ब्रिज के नीचे ,भाटापारा में बैठा हुआ है पुलिस पकड़ने गई तो आरोपी वहां से भाग कर हटरी बाजार की तरफ निकल गया जिसे हटरी मार्केट में घेराबंदी कर पकड़ा गया अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर थाना भाटापारा शहर के दो मामलों में चोरी करना स्वीकार किया व चोरी किये समानो को अपने साथियों के साथ बेचकर मिली रकम को चाय नास्ता होटल मे खर्च करना व बचत नकदी रकम 200 को पेश किया।

दूसरे मामले में चोरी किये स्टील के नल समान, ताला तोड्ने का सरिया रॉड जुमला 1600 रू को जप्त किया गया
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 02.10.2020 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा दिया गया । उक्त कार्यवाही में प्रआर बिसौहा राम साहू, युगल किशोर वर्मा, आरक्षक भारत भूषण पठारी, अभिषेक बक्स का विशेष योगदान रहा ।

ब्रेकिंग न्यूज़
न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी