Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

मेधा ने किया दलित एक्ट का दुरूपयोग रोकने की मांग, सौंपा ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

मेधा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीनदयाल त्रिपाठी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अतिरिक्त मजिस्टेªट शैलेष कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री को 4 सूत्रीय ज्ञापन भेजकर दलित उत्पीड़न के मामलों की उच्च स्तरीय  जांच और अनावश्यक रूप से पीड़ित सवर्णो को न्याय दिलाने की मांग किया।
ज्ञापन सौपते हुये मेधा प्रवक्ता दीन दयाल त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में दलित एक्ट को ढाल बनाकर कुछ लोगों द्वारा निहित हित साधने के उद्देश्य से अकारण लोगों को फर्जी मामलों में फंसाकर उत्पीड़ित किया जा रहा है। ऐसा ही एक प्रकरण कोतवाली थाना क्षेत्र के रंजीत चौराहा निवासी हेमन्त कुमार मिश्र , विशुनपुरवा निवासी आशीषकर पाठक एवं जयपुरवा निवासी अमित श्रीवास्तव के विरूद्ध मनगढन्त  दलित उत्पीड़न का मामला सामने आया है। मांग किया कि  इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराया जाय जिससे किसी निर्दोष पर मनगढन्त  दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराकर उसे और उसके परिवार को प्रताड़ित करने के साथ ही उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा से खिलवाड़ न हो।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से वृजभूषण मिश्र, राहुल तिवारी, उमेश पाण्डेय मुन्ना,  प्रमोद पाण्डेय, विनोद कुमार राजभर, उमेश राजभर, मनीष पाण्डेय, कमलेश दूबे, आशुतोष कुमार, नागेन्द्र मिश्र, प्रतीक मिश्र, हरि गोविन्द दूबे, गिरिराज गिरी, कमलेश दूबे, दुर्गेश कुमार मिश्र, रमेश चन्द्र पाण्डेय, मत्स्येन्द्र पाण्डेय आदि शामिल रहे।