टेबलेट/स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम में भाग लेने लखनऊ जायेंगे जिले के 200 बच्चे

कबीर बस्ती न्यूज,सिद्धार्थनगर।उ0प्र0।

युवाओ के तकनीकी सशक्तीकरण्र हेतु टैबलेट/स्मार्ट फोन वितरण योजनान्तर्गत दिनांक 25.12.2021 को प्रस्तावित टैबलेट/स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम के संबध में मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग की अध्यक्षता एवं अपर जिलाधिकारी उमाशंकर  की उपस्थिति में विकास भवन सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग को अपर जिलाधिकारी उमाशंकर ने अवगत कराया कि टेबलेट/स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम में जनपद सिद्धार्थनगर से 200 बच्चो को लखनऊ जाना है। उक्त कार्यक्रम हेतु दिनांक 24 दिसम्बर 2021 को अपरान्ह में बी.एस.ए. मैदान से रवाना होगे। सभी बच्चो को मुख्यमंत्री द्वारा दिनांक 25 दिसम्बर 2021 को भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ  में स्मार्टफोन/टैबलेट दिया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त प्रधानाचार्यो को निर्देश दिया कि बच्चो के साथ जाने हेतु नोडल अधिकारी नामित करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि बच्चो के साथ जाने के लिए 50 बच्चो पर 01 खण्ड शिक्षा अधिकारी साथ में जाने हेतु नामित करने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर  को समस्त कार्यक्रम हेतु एक उपजिलाधिकारी नामित करने का निर्देश दिया जिससे कि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को समस्त महाविद्यालय में मा0 मुख्यमंत्री जी का लाइव कार्यक्रम दिखाने की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया।

इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी नसीम अहमद, ए0आर0टी0ओ0 आशुतोष शुक्ल, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र, एम0आर0एम0 रोडवेज जगदीश, ई.डी.एम. अमरेन्द्र दूबे, जे0ए0 राम केवल आदि मौजूद रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर