Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

भाजपा ने गरीबों को धोखा दिया- विनोद राजभर

सुभसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में निशाने पर रही भाजपा

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

गुरूवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन गनेशपुर कस्बे में ब्लाक अध्यक्ष राहुल निषाद के संयोजन में आयोजित किया गया। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद राजभर ने केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि भाजपा ने पिछड़े, अति पिछड़े, दलित, अल्संख्यक सहित समाज के सभी वर्गों को धोखा दिया। कहा कि समाजवादी पार्टी और घटक दल मिलकर भाजपा को करारी शिकस्त देंगे।
सुभसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को वृजभूषण मिश्र, मनोज राजभर ने सम्बोधित करते हुये कहा कि भाजपा ने गरीबों के साथ छल किया और किसान, व्यापारी, पढ़े लिखे नौजवान परेशान है। इस सरकार में केवल बडे उद्योगपतियों की सुनी जा रही है। सुभसपा के कार्यकर्ता गांव- गांव जाकर लोगों को यह सच्चाई बताकर जुमलेबाज भाजपा का पर्दाफांश करें। सुभसपा जिलाध्यक्ष अमन राजभर ने कहा कि पार्टी चाहे जिसे टिकट दे या सपा के प्रत्याशी चुनाव मैंदान में आयें, हमें भाजपा को पराजित कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिये अभी से डट जाना होगा।
कार्यकर्ता बैठक में मुख्य रूप से राजेश राजभर, अरविन्द उपाध्याय, राम किशुन राजभर, सत्येन्द्र शुक्ल, राम सहाय राजभर, राजकुमार राजभर, मो. रईस, मो. रफीक, मो. हुसेन,  हीरालाल, शेष नरायन त्रिपाठी, नन्दलाल राजभर, कृष्ण कुमार राजभर, पूर्णमासी के साथ ही सुभसपा के अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल रहे।