Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

अटल जी के जयन्ती पर निकली संकल्प यात्रा

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

सदर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व प्रधान मन्त्री  पण्डित अटल विहारी वाजपेयी के जयन्ती के अवसर पर युवा मोर्चा द्वारा ‘ अटल संकल्प यात्रा’ निकाली गई । इसका समापन पंडित अटल विहारी आडोटोरियम में हुआ। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यर्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया।
जिला प्रभारी  अशोक सिंह ने कहा कि पं. अटल बिहारी बाजपेई ने संघ की स्थापना के साथ ही प्रधानमंत्री के रूप में सुशासन की नींव रखी। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा। अटल जी भारतीय राजनीति के अग्रणी स्तम्भ है।
विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र पाण्डेय ने अटल जी के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला, कहा के लम्बे संघर्षो का ही फल है कि भाजपा का समूचे देश में लगातार विस्तार हो रहा है।  वे कार्यकर्ताओं को सर्वाधिक सम्मान और अवसर देते थे।
सदर विधायक दयाराम चौधरी, ने अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कहा कि तीन बार प्रधानमंत्री बनने के बाद भी वे सदैव कार्यकर्ताओं की चिन्ता करते थे। उन्होने देश को नई दिशा दी, सड़कों का संजाल विकसित करने के साथ ही नदियोें को जोड़ने पर विशेष जोर दिया। यह महत्वाकांक्षी सोच देश को नई दिशा दे रहा है।
कार्यक्रम में  क्षेत्रीय मन्त्री  राजेश पाल चौधरी, रमेश चौधरी, जिला प्रवासी संजय गुप्ता, यात्रा प्रभारी  के.डी.चौधरी, अभिषेक सिंह गोलू, उत्कर्ष शुक्ल, राजकुमार शुक्ला, सहित सभी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष अजय पाण्डेय, लालचंद चौधरी, मनीष, राजन पाण्डेय, आशीष चौधरी, धमेन्द्र जायसवाल, सुनील गुप्ता,  भाजपा मण्डल अध्यक्षों ने  श्रद्धा सुमन अर्पित कर अटल जी को नमन् किया।