भाजपा महिला सम्मेलन में गिनाई सरकार की उपलब्धियां

महिलाओं का हित भाजपा में ही सुरक्षित- शकुन्तला चौहान

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को शिव हर्ष किसान पी.जी. कालेज के निकट स्थित एक मैरेज हाल में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुये महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री शकुन्तला चौहान ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है।
कहा कि भाजपा महिला के सम्मान, सुरक्षा और महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए समर्पित है।  केन्द्र और प्रदेश की सरकार जाति-धर्म और मजहब से ऊपर उठकर लोगों के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जाति-धर्म और मजहब से ऊपर उठकर लोगों के लिए काम कर रहे हैं। भाजपा की सरकार में महिलाओं को सर्वाधिक अवसर और सुरक्षा दी गई। महिलायें एकजुट होकर पुनः भाजपा की सरकार बनायेंगी।
विशिष्ट अतिथि ममता पाण्डेय ने कहा कि महिला मोर्चा की सभी बहनें उत्तर प्रदेश में दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए जुट जाय। कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में अपराधी, माफिया महिलाओं के जीवन में बड़ी बाधा थे। आज महिलायें पूरी स्वतंत्रता के साथ अपना कार्य करने के साथ ही प्रदेश में विकास में योगदान दे रही है।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रोली सिंह ने सम्मेलन में आये अतिथियों, दूर-दूर से आयी महिला बहनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि महिलाओं की ताकत से भाजपा पुनः और मजबूत सरकार बनायेगी इसमें कोई संदेह नहीं है।
बस्ती सदर विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि भाजपा ने हर मोर्चे पर जमीनी धरातल पर काम किया है। महिलाओं को राजनीति से लेकर समाज में सक्रिय भागीदारी का मौका मिला है। भाजपा राज में महिलायें पूरी तरह सुरक्षित और सशक्त निर्माण में अपना योगदान दे रही हैं। कहा कि इस सम्मेलन के संदेश को घर-घर लेकर जांय और लोगों को भाजपा के नीति, कार्यक्रम की जानकारी देने के साथ ही प्रेरित करें जिससे पुनः भाजपा की और मजबूत सरकार बने।
भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि महिलायें बेहतर ढंग से जानती है कि भाजपा में ही उनका और देश, प्रदेश का भविष्य सुरक्षित है।
सम्मेलन का संचालन शालिनी मिश्र ने किया। मुख्य रूप से सुनीता अग्रहरि, प्रीती श्रीवास्तव, शैल जायसवाल, संध्या दीक्षित, सुषमा चौधरी, शिवा त्रिपाठी, मेहरून्निशां, फातिमा खातून, निर्मला श्रीवास्तव, सरोज, आशा, पूनम, इन्द्रावती, शायरा खातून, रीमा देवी, रीता, मालती, सरवरी के साथ ही हजारों की संख्या में महिलायें सम्मेलन में शामिल रहीं।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर