Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञाओं से बदलेगी देश की राजनीति- देवेन्द्र श्रीवास्तव

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

सदर विधानसभा क्षेत्र के रतनपुर मिश्र गांव में आयोजित चौपाल में क्षेत्रीय जनता से संवाद करते हुये कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं भावी प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञाओं से भाजपा में खलबली मची है। वर्षों से उपेक्षित आधी आबादी को मुख्य धारा लाने की ऐतिहासिक पहल से भारत के राजनीति की दशा और दिशा बदलने लगी है।

घोर हताशा की शिकार योगी सरकार तरह तरह से कांग्रेस के कार्यक्रमों पर निशाना साध रही है। जबकि प्रदेश की जनता भलीभांति समझ रही है कि भाजपा के दिन पूरे हो चुके हैं, सत्ता परिवर्तन तय है। कांग्रेस नेता ने कहा लम्बे समय तक सरकार में रहने के बावजूद कांग्रेस ने कभी आम जनमानस को परेशान करने का काम नही किया, लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद से आम जनता त्रस्त है। महगाई, बेरोजगारी, खराब कानून व्यवस्था और दोहरे मापदंडों से त्रस्त जनता अब मुखर हो रही है। उत्तर प्रदेश की सत्ता हाथों से खिसकती नजर आ रही है, यही कारण है कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ताबड़तोड़ सभायें कर रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ को दरकिनार कर मोदी ने उत्तर प्रदेश में पूरी ताकत लगा दिया है। इसके बावजूद यूपी का विधानसभा चुनाव भाजपा बनाम कांग्रेस होने जा रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञाओं में इतिहास रचने की ताकत है। किसी के बहकावे में न आये, जाति धर्म के नाम पर तो बिलकुल नहीं, निर्भीक होकर कांग्रेस को वोट देकर उत्तर प्रदेश को बहुमुखी विकास के रास्ते पर ले जाने का मार्ग प्रशस्त करें। चौपाल में शौकत अली नन्हू, विक्रम सिंह, अखिलेश मिश्रा, अनुराग पांडेय, सत्येंद्र पांडेय, मिस्टर सिंह, ज़ीशान, देवेन्द्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, मनोज मिश्रा, दुखरन मिश्र, इंद्रजीत मिश्र, नागेश्वर नाथ, कमला मिश्र, बंश गोपाल मिश्र सहित क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे।