हृदय परिवर्तन से नहीं, सत्ता हाथ से सरकने के डर से वापस हुये काले कानून- रामप्रसाद चौधरी

385 दिनों तक जाड़ा गर्मी बरसात सहन कर सरकार की छाती पर बैठे रहे किसान

जनता का मन बदल चुका है, खत्म हो रही है भाजपा – रामप्रसाद चौधरी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

तीन काले कानूनों की वापसी भाजपा के हृदय परिवर्तन का नतीजा नही है, 385 दिनों तक किसान नेता जाड़ा गरमी बरसात सहन कर सरकार की छाती पर बैठे रहे किसानों ने घमंडी सत्ता को इस बात का अहसास करा दिया कि इस देश में किसानों की अनेदखी कर सत्ता में बना रहना संभव नही है। तब जाकर कृषि कानून वापसी का निर्णय लेना पड़ा।

यह बातें पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता रामप्रसाद चौधरी ने कही। वे रूधौली विधानसभा के दुबौली बाजार में राजा ऐश्वर्यराज सिंह के समर्थन में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह कह जयंती सप्ताह के उपलक्ष्य में आयोजित जनसभा को मुख्य अतिथि के तौर पर सम्बोधित कर रहे थे। समाजवादी नेता ने कहा देश में हुये उप चुनाव के नतीजों ने सरकार की नींव हिला दी है। सामने यूपी सहित 5 राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। भाजपा नेता और मंत्री जहां भी जा रहे उन्हे अपमान का घूंट पीना पड़ रहा है। यही नेता पहले सीना ठोंककर सरकार के दावों पर लम्बी तकरीर करते थे।

अब 15 लाख रूपये बैंक खातों में भेजने, 2 करोड़ लोगों को रोजगार, जीरो टॉलरेंस, किसानों की आय दोगुनी करने, 100 दिनों कं अंदर भ्रष्टाचार और महगाई को काबू करने को लेकर सवाल कर रही है तो वे मुह छिपाते घूम रहे हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा 200 रूपये ली. सरसों का तेल, 1000 रूपये में सिलेण्डर, 100 रू. ली. डीजल और पेट्रोल खरीदने का दर्द जनता को मालूम है। अब जुमलों से काम नही चलेगा, किसानों के हित में कानून बनाने पड़ेंगे। जनता का मन बदल चुका है, आगामी विधानसभा चुनाव में जनता अहंकारी सत्ता को उखाड़ फेकेगी।

जनसभा को वरिष्ठ आरएलडी नेता गंगा सिंह सैंथवार, प्रहलाद चौधरी, जिलाध्यक्ष राधेश्याम चौधरी, पूर्व विधायक राजेन्द्र चौधरी, जितेन्द्र उर्फ नन्दू चौधरी, ओमप्रकाश चौधरी, राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य सुमन सिंह आदि ने सम्बोधित किया। सभी वक्ताओं ने आरएलडी, समाजवादी पार्टी गंठबंधन से समर्थित प्रत्याशी को चुनाव जिताने की अपील किया। सभा का संचालन राष्ट्रीय लोकदल प्रवक्ता राजा ऐश्वर्यराज सिंह एवं अध्यक्षता शेषराम चौधरी ने किया। राजा ऐश्वर्यराज सिंह ने उपस्थित जनता का हाथ उठवाकर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिये जाने का प्रस्ताव पारित कराया। कहा चौधरी चरण सिंह को भारत का किसान अपना मसीहा मानता है, उन्होने देश की दशा सुधारने के लिये कई अहम फैसले लिये।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर