Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

उद्योग बन्धु की बैठक मे डीएम ने सुनी समस्याएं, दिए निस्तारण के निर्देश

कबीर बस्ती न्यूज,सिद्धार्थनगर।उ0प्र0।

जिला स्तरीय उद्योग बन्धु/व्यापार मण्डल की बैठक जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग की उपस्थित में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा पिछली बैठक की कार्यवृत्ति की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना तथा सम्बन्धित अधिकारियों को उसके निस्तारण हेतु निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा ने लीड बैक अधिकारी को निर्देश दिया कि व्यापारियों के जो भी प्रकरण है उन्हें निस्तारित कराया जाये तथा व्यापारियों को परेशान न करें। जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत को निर्देश दिया कि व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओ का निराकरण कराना सुनिश्चित करे।
इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त क्षेत्राधिकारी सदर, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, लीड बैंक अधिकारी, उपायुक्त उद्योग दयाशंकर सरोज, तथा व्यापारियों आदि की उपस्थिति रही।