Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

जनसभा स्थल के पंजीकरण के लिए राजनैतिक दलों को करना होगा आनलाईन आवेदन

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में जनसभा स्थल के पंजीकरण के लिए राजनैतिक दलों को आनलाईन आवेदन करना होगा। उक्त जानकारी सीआरओ नीता यादव ने दी है। कलेक्टेªट सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में उन्होने कहा कि प्रथम आये, प्रथम पाये के आधार पर जनसभा स्थल का आवांटन किया जायेंगा। इसके लिए 48 घण्टे पहले आवेदन देना होगा। जनसभा आयोजित करने में राजनैतिक दलों को कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करना अनिवार्य होंगा।
उन्होने बताया कि हर्रेैया में 19, कप्तानगंज में 10, बस्ती में 06, रूधौली तथा महादेवा में 3-3 जनसभा स्थल चिन्हित किए गये है। इसके अलावा जनसभा के लिए यदि कोई उपयुक्त स्थान हो, तो वे सुझाव दे सकते है। बैठक में ज्वाइंट मजिस्टेªट/एसडीएम हर्रैया अमृत पाल कौर, आनन्द श्रीनेत, गुलाब चन्द्र, सहायक निर्वाचन अधिकारी राधवेन्द्र पाण्डेय, हीरालाल मिश्रा उपस्थित रहें।