17 हजार शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग, मेधा ने सौंपा ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूज डेस्क:

बस्ती: मेधा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीनदयाल त्रिपाठी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के  माध्यम से मुख्यमंत्री को 3 सूत्रीय ज्ञापन भेजकर बेसिक शिक्षक 137000 भर्ती में शेष 17000 हजार की नियुक्ति प्रक्रिया सुनिश्चित किये जाने की मांग किया।
ज्ञापन सौपते हुये मेधा प्रवक्ता दीन दयाल त्रिपाठी ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार  बेसिक शिक्षक 137000 भर्ती में 23000 की भर्ती शेष है। 23000 की शेष भर्ती में एससी, ओबीसी वर्ग के 6000 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जा रही है जबकि शेष 17000 हजार की नियुक्ति प्रक्रिया पर सरकार चुप है। कहा कि यह नियुक्ति प्रक्रिया भी सुनिश्चित किया जाय जिससे सवर्ण एवं ई.डब्लू.एस. अभ्यर्थियोें की नियुक्ति सुनिश्चित हो सकेे। 3 सूत्रीय ज्ञापन में बेसिक शिक्षक 137000 भर्ती में शेष 17000 हजार की नियुक्ति प्रक्रिया सुनिश्चित किये जाने, नियुक्ति प्रक्रिया में भेदभाव समाप्त किये जाने, सवर्ण एवं ई.डब्लू.एस. अभ्यर्थियोें की नियुक्ति सुनिश्चित करने की मांग किया। कहा कि मेधा इस सवाल को लेकर आगामी 3 जनवरी से 5 जनवरी तक प्रदेश के सभी जनपदों में ज्ञापन देकर न्याय की मांग करेगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से राहुल तिवारी, राजेश मिश्रा, रणजीत शुक्ल, अनिल कुमार गुप्ता, प्रवीन दूबे, उमेश पाण्डेय, राधेरमण शुक्ल  आदि शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन