सहारा, पर्ल कम्पनी में डूबे जनता को वापस दिलाने के लिये संघर्ष करेगी कांग्रेस

जनता की गाढी कमाई वापस दिलाने में चुप है केन्द्र सरकार- अंकुर वर्मा

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: सहारा और पर्ल कम्पनी में आम जनता के कमाई का अरबो रूपया डूबा हुआ है किन्तु केन्द्र की सरकार इस पर चुप्पी साधे हुये है। कांग्रेस जनता के इन सवालों को लेकर 4 जनवरी को जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपेगी। रविवार को कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विगत काफी लम्बे समय से कई फर्जी कम्पनियां चल रहीहैं। इन कम्पनियों द्वारा कई सरकारों के कार्यकाल में समय-समय पर लाखों लोगों को भारी मुनाफे का लालच देकर निवेश कराया गया, जिनमें पर्ल एवं सहारा के नाम प्रमुख हैं।
पत्रकारों के सवालोें का उत्तर देते हुये अंकुर वर्मा ने कहा कि  पर्ल एवं सहारा आदि कम्पनियों में बड़ी संख्या में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लोगों के पैसे फंसे हुए हैं, जिन्होंने अपने बच्चों की पढ़ाई, शादी आदि के लिए अपना पेट काटकर यह धनराशि इन कम्पनियों में जमा की थी। इन कम्पनी के फर्जीवाड़े की चपेट में प्रदेश के लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। परन्तु आज भी प्रदेश में इस प्रकार की अनेक कम्पनियां चल रही हैं, जो आये दिन प्रदेश के भोले-भाले लोगों की जेबों पर खुले आम डाका डालकर फल-फूल रहे हैं। परन्तु सबका साथ-सबका विकास वाली भाजपा सरकार द्वारा इस पर अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। यहॉं तक कि प्रदेश सरकार के पास इस फर्जीवाडे में उत्तर प्रदेश के कितने लोगों के पैंसे फंसे हुए है इसकी कोई सूची तक उपलब्ध नहीं है।
उन्होने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार को इस बात की कोई चिन्ता नहीं है कि जमाकर्ताओं का धन वापस हो। इसे लेकर कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर संघर्ष तेज करेगी जिससे जनता के गाढी कमाई का धन उन्हें वापस मिल सके और उनकी जरूरते पूरी हो।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से प्रेमशंकर द्विवेदी, शौकत अली, राम धीरज चौधरी, अलीम अख्तर आदि मौजूद रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर