Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

लोगों को ठंड से बचाने के लिये सामूहिक प्रयास की जरूरत- संध्या दीक्षित

सामाजिक संस्था चित्रांश क्लब ने शहर के कई स्थानों पर जलवाया अलाव 

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: कड़ाके की ठंड को देखते हुये सामाजिक संस्था चित्रांश क्लब ने शहर के कई स्थानों पर अलाव जलवाया है। क्लब की जिला संयोजक संध्या दीक्षित के संयोजन और महिला विंग की अध्यक्ष प्रतिमा श्रीवास्तव के नेतृत्व में रौता चैराहा शनि मंदिर, मड़वानगर मोड़ और भगत सिंह तिराहे पर अलाव जलाकर समाज के सक्षम लोगों का आवाह्न करते हुये सामूहिक प्रयास किये जाने की बात कही।

जिलाध्यक्ष प्रतिमा श्रीवास्तव ने कहा पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड है, रोडवेज, रेलवे स्टेशन, अस्पताल और भीड़भाड़ वाले स्थान पर लोगों को कुछ देर तक प्रतीक्षा करनी पड़ती है, अथवा रिक्शा, ठेला चलाकर परिवार चलाने वाले लोग प्रासः ठंड से कांपते देखे जा सकते हैं। ऐसे में थोड़ा थोड़ा मिलाजुला प्रयास उन्हे राहत दे सकता है। महामंत्री अर्चना श्रीवास्तव ने कहा सरकारी स्तर पर किये गये इंतजाम पया्रप्त नही हो सकते, निजी स्तर पर पहल की जरूरत होती है, वित्रांश क्लब ने इस दिशा में एक कदम बढ़ाया है। अलाव जलवाने में संस्थापक राजेश चित्रगुप्त, रेखा चित्रगुप्त, दिनेश श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, मनौव्वर हुसेन, संज्ञा श्रीवास्तव, प्रतिमा, गीता पाण्डेय, शैलजा सतीश, किरन पाण्डेय, अविनाश श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, अजय गोपाल श्रीवास्तव, उदयशंकर श्रीवास्तव आदि का योगदान रहा।