Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

कोविड-19 के मेगा टीकाकरण कैम्प का डीएम ने किया उद्घाटन

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने कोविड-19 के मेगा टीकाकरण कैम्प का स्व0 सत्यवान सिंह स्पोर्टस स्टेडियम में दीप जलाकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिक से अधिक लोगों का टीका लगवाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी से मॉस्क लगाने का भी अनुरोध किया। इस अवसर पर सीडीओ डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति, सीएमओ डा0 चन्द्रशेखर, एसीएमओ डा0 सी0के0 वर्मा, डा0 फखरेयार हुसेन, आलोक राय, डा0 राकेश मणि तथा टीकाकरण टीम के सदस्यगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर टीकाकरण केन्द्र पर उपस्थित लोगों तथा बच्चों को उन्होंने टॉफी का वितरण किया।

जिलाधिकारी ने स्टेडियम से निकलकर राजा का मैदान के सामने कोटेदार सत्यवान सिंह की दुकान पर आयोजित टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपस्थित सभी लोगों से अपने परिवार के सभी सदस्यों का टीका लगवाने का अपील किया। उन्होंने कहा कि टीका लगवाने के बाद भी सतर्कता जरूरी है। इसलिए मॉस्क अवश्य लगायें। इसके बाद उन्होंने रेलवे स्टेशन के सामने मदीना मस्जिद के पास धनंजय सिंह के कोटे की दुकान का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने लेखपाल को सक्रिय रहकर लोगों को टीकाकरण केन्द्र लाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सभासद जय प्रकाश गुप्ता भी उपस्थित रहे।