भाजपा को करारा झटका, वरिष्ठ भाजपा नेता जितेन्द्र पाल ने भी सैकड़ों समर्थकों के साथ दिया इस्तीफा

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद सत्तारूढ भाजपा को करारा झटका लगा है। भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे कद्दावर नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को इस्तीफा राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उनके साथ पांच विधायकों ने भी भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़ दियां ऐन वक्त पर दिये गये इस्तीफे से रजनीतिक हलके में भूचाल सा मचा हुआ है।

स्वामी प्रसाद मौर्य के बेहद करीबी बस्ती सदर विधानसभा से टिकट की दावेदारी कर रहे वरिष्ठ भाजपा नेता जितेन्द्र पाल ने भी सैकड़ों समर्थकों के साथ अपना इस्तीफा दे दिया। उन्होने मीडिया को जारी बयान में बताया कि स्वामी प्रसाद मौर्य पूर्वाचंल की राजनीति में अपनी धाक रखते हैं, हजारों की संख्या में लोग भाजपा से इस्तीफा देंगे। आज इसकी शुरूआत हुई है, आगे इसका व्यापक असर दिखाई देगा। जितेन्द्र पाल ने कहा पूवा्रंचल की करीब 40 सीटों पर चुनाव नतीजों को प्रभावित करने की क्षमता रखने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य का अगला कदम क्या होगा, इस पर कुछ कहना अभी जल्दबाजी होगी। उन्होने स्थिति साफ करने के लिये दो दिन का वक्त मांगा है, कहा अपने समर्थकों व अन्य विधायकों से राय मशविरा करके ही वे अगला कदम उठायेंगे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर