Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

दलबदल कर भाजपा में आए पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सौंपा इस्तीफा,अब करेंगे साइकिल की सवारी

कबीर बस्ती न्यूज:

लखनऊ: दलबदल कर भाजपा में आए पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से फोन पर बात करने के बाद उनके कार्यालय में अपना इस्तीफा रिसीव कराया।

उन्होंने अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा व नैतिकता का हवाला देते हुए इस्तीफे का एलान किया। साथ ही बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ पैसे के हवस में जीने और अंबेडकर के मिशन व कांशीराम के विचारों को बेचने जैसे पुराने आरोप भी दुहराए।

बताते चलें, विधानसभा में बसपा विधानमंडल दल के नेता गयाचरण दिनकर ने मौर्य के खिलाफ दलबदल कानून के तहत सदस्यता रद्द किए जाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय के समक्ष याचिका दाखिल की थी।

अध्यक्ष ने इस मामले में अंतिम सुनवाई व फैसले के लिए 31 अगस्त की तिथि तय कर रखी है। मौर्य ने अध्यक्ष के फैसले के पहले ही इस्तीफा दे दिया। माना जा रहा है कि मौर्य ने दलबदल कानून की संभावित कार्रवाई से बचने के लिए इस्तीफा दिया है। हालांकि उन्होंने इससे इन्कार किया।