स्वामी विवेकानन्द जयंती पर सम्मानित हुईं विभूतियां

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती : बुधवार को स्वामी विवेकानन्द जयंती अवसर पर वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति द्वारा बुधवार को कलेक्टेªट परिसर में वरिष्ठ अधिवक्ता  श्याम प्रकाश शर्मा के संयोजन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति की ओर से 98 वर्षीय सुदामा राय को अंगवस्त्र, श्रीफल भेंटकर उनके यशस्वी जीवन की कामना की गई। प्रेमचन्द साहित्य एवं जन कल्याण संस्थान की ओर से नीरज कुमार वर्मा, डा. सरयू प्रसाद मिश्र, नीरज कुमार पाण्डेय, डा. शिखा वर्मा, डा. संदीप सिंह, सुदामा राय, डा. अजीत श्रीवास्तव को उनके योगदान के लिये सम्मानित किया गया।
मुख्य वक्ता डा. रामदल पाण्डेय ने स्वामी विवेकानन्द के जीवन वृत्त, योगदान पर  विस्तार से प्रकाश डालते हुये कहा कि जब भारत कई टुकड़ों में विभाजित था, भुखमरी, महामारी से देश के अनेक हिस्से प्रभावित थे उस समय युवा सन्यासी ने देश को ऊर्जा देने के साथ ही शिकागो के भाषण से विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढाई, उन्होने धर्म को जीवन से जोड़ा और मुसीबत में होम्योपैथ की दवा लेकर सेवा करने निकल पड़े।
डा. श्याम प्रकाश शर्मा ने कहा कि अपने गुरू स्वामी रामकृष्ण के निधन के बाद विवेकानन्द के जीवन में  नया मोड़ दिया। 25 वर्ष की अवस्था में उन्होंने गेरुआ वस्त्र पहन लिया, उन्होंने पैदल ही पूरे भारतवर्ष की यात्रा की। गरीब, निर्धन और सामाजिक बुराई से ग्रस्त देश के हालात देखकर दुःख और दुविधा में रहे विवेकानन्द करोड़ो युवाओं के प्रेरणा श्रोत बन गये।
वरिष्ठ साहित्यकार सत्येन्द्रनाथ ‘मतवाला’ अध्यक्षता करते हुये कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने अपने गुरू रामकृष्ण परमहंस के संदेश को पूरी दुनियां में विस्तार दिया और मानव सेवा का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया जिसे युगों तक याद किया जायेगा। डा. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ ने कहा कि वे स्वामी विवेकानन्द पर महाकाव्य की रचना कर रहे हैं, उनके व्यक्तित्व से वे काफी प्रभावित हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बटुकनाथ शुक्ल, ओम प्रकाश नाथ मिश्र, पं. चन्द्रबली मिश्र, नीरज कुमार वर्मा, मो. सामईन फारूकी, दीनानाथ यादव, गणेश, डा. सरयू प्रसाद मिश्र, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, विनय कुमार श्रीवास्तव, ओम प्रकाश धर द्विवेदी, पंकज कुमार सोनी, अजीत कुमार श्रीवास्तव, पेशकार मिश्र, नीरज पाण्डेय, रहमान अली ‘रहमान’ कृष्ण चन्द्र पाण्डेय, लालजी पाण्डेय, अजमत अली सिद्दीकी विकास शर्मा आदि उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर