Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

डीएम ने मतगणना स्थल मण्डी समिति का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

कबीर बस्ती न्यूज:

सिद्धार्थनगर: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल, निष्पक्ष, स्वतन्त्र एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के लिए मतगणना स्थल मण्डी समिति, सिद्धार्थनगर का जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सचिव मण्डी समिति को मण्डी परिसर की साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना हेतु स्थल चिन्हित करने के लिए नक्शा बनाने का निर्देश दिया जिससे कि किसी भी प्रकार की समस्या न हो। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मण्डी समिति की सड़को को भी ठीक कराने का निर्देश दिया तथा पूरे मण्डी समिति परिसर को देखा गया।

निरीक्षण के दौरान उपरोक्त के अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी उमाशंकर, अपर पुलिस अधीक्ष सुरेश चन्द्र रावत, उपजिलाधिकारी नौगढ़ विकास कश्यप तथा अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित थे।