पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने शुरू की राजनैतिक पारी, नगरपालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ने का ऐलान

पत्रकार अशोक श्रीवास्तव को नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ायेगा व्यापार मंडल

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव को व्यापार मंडल ने नगरपालिका चुनाव में अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। यह निर्णय आज व्यापार मंडल के मालवीय रोड स्थित कार्यालय में हुई एक बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल ने उक्त घोषणा करते हुये कहा कि अधिकारी और नगरपालिका मिलकर हमेशा से व्यापारियों का उत्पीड़न करते आ रहे हैं।

सुविधाओं के नाम पर नागरिकों को बुनियादी सुविधायें भी नही प्राप्त हैं और रोजाना व्यापारियों पर नये नये टैक्स लादे जा रहे हैं। व्यापारियों की एक नही सुनी जाती। कोरोना महामारी में करीब करीब टूट चुके व्यापारी धीरे धीरे पुरानी स्थिति में लौट रहे थे इसी बीच तीसरी लहर ने भी दस्तक दिया है, निश्चित रूप से स्थितियां भयावह होंगी और एक बार फिर व्यापारियों के सामने संकट आयेगा। लेकिन परिस्थितियों को दरकिनार कर उन पर अनावश्यक टैक्स का बोझ लादे जा रहा है। जैसे हाल ही में नगरपालिका ने लाइसेंसिंग के नाम पर व्यापारिक प्रतिष्ठनों की जा रही है और नया कर थोपा जा रहा है। आनंद राजपाल ने कहा स्थितियां यदि राजनीति से ही सुधरती हैं तो आगे आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों भी व्यापार मंडल का दखल होगा और प्रत्याशियों को मुद्दों पर आधारित समर्थन दिये जायेंगे।

इसकी शुरूआत हम नगरपालिका से करने जा रहे हैं। अशोक श्रीवास्तव सच्चाई, इमानदारी और जनसरोकारों की प्रत्रकारिता के लिये जाने जाते हैं, संगठन में वे जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। आशा ही नही पूरा विश्वास है कि नगरपालिका क्षेत्र की जनता और व्यापारियों ेन अवसर दिया तो बुनियादी स्तर का विकास होगा और व्यापारियों के सुनियोजित शोषण पर रोक लगेगी। आनंद राजपाल ने कहा अशोक श्रीवास्तव को अवसर मिला तो नगरपालिका क्षेत्र में हाउस टैक्स और वाटर टैक्स माफ किया जायेगा। व्यापारियों को बेहतर स्थान और अवसर देते हुये शहर को अतिक्रमण से मुक्त कराया जायेगा। साथ ही पार्किंग की बेहतर सुविधा दी जायेगी। पत्रकार वार्ता के समय सूर्यकुमार शुक्ल, अजय चौधरी, अर्जित कसौधन, योगेश गुप्ता, अदालत प्रसाद, किशन के गोयल, प्रहलाद मोदी आदि मौजूद रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर