Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

नगर पालिका अध्यक्ष रूपम की पहल पर कर्मचारियों का आन्दोलन समाप्त

कबीर बस्ती न्यूज

बस्ती: नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूपम मिश्रा से वार्ता के बाद नगर पालिका कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा पिछले दो दिनों से जारी अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुक्रवार को समाप्त हो गया। 17 सूत्रीय मांगों को लेकर आन्दोलित कर्मचारियों की समस्याओें पर विचार कर अध्यक्ष रूपम मिश्रा ने कहा कि स्थानीय स्तर की समस्याओं का शीघ्र समाधान करा दिया जायेगा और शेष जो मांगे सरकार और शासन स्तर की हैं उससे शासन को अवगत कराया जायेगा जिससे मांगों को पूरा कराया जा सके।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूपम मिश्रा ने वार्ता के दौरान कहा कि उनके स्तर पर किसी कर्मचारी का कोई अहित नहीं होने पायेगा। हम सब मिलकर सुन्दर बस्ती, स्वच्छ बस्ती बनाने के की दिशा में मिलकर कार्य करें। जो बाधायें हैं उन्हें चरणबद्ध ढंग से दूर किया जायेगा।
नगर पालिका कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष बेद प्रकाश पाण्डेय, महामंत्री सत्यदेव शुक्ल ने मांगोें को रखा और कहा कि इसका शीघ्र निस्तारण कराया जाय। मौके पर मुख्य रूप से सन्तोष शुक्ल, जगदीप श्रीवास्तव, मो. सिद्दीक, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, मो. इद्रीस, गोपाल चौरसिया, रामू पाठक, संजय उपाध्याय, वसीम, रफीक, सेराज, ओम प्रकाश पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।