ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 16,016 नये मामले, कोरोना के कुल 84,440 एक्टिव केस

कबीर बस्ती न्यूज:

लखनऊ:  अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,54,044 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 16,016 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,58,05,123 सैम्पल की जांच की गयी हैं। कल विभिन्न जनपदों से आरटीपीसीआर जांच के लिए 1,43,240 सैम्पल भेजे गये है। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 2554 लोग तथा अब तक 16,93,842 कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 84,440 एक्टिव मामले है जिनमें 82,412 लोग होम आइसोलेशन में है।