Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

गोवर्धन सोनकर ने बसपा नेताओं पर लगाया टिकट दिलाने के नाम पर 43 लाख के वसूली का आरोप

गोवर्धन ने दिया मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: चुनाव के समय सुर्खियों में रहने वाले गोवर्धन सोनकर ने शुक्रवार को अपने पुरानी बस्ती स्थित कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान यह कहकर सनसनी फैला दिया कि बहुजन समाज पार्टी में महादेवा विधानसभा से टिकट दिलाने के नाम पर उनसे कुल 43 लाख वसूला गया। गोवर्धन सोनकर ने चेतावनी दिया कि यदि उनका 43 लाख रूपया बसपा नेताओं ने वापस नहीं किया तो वे नामजद मुकदमा दर्ज कराने को मजबूर होंगे।
गोवर्धन सोनकर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बसपा कोआर्डिनेटर घनश्याम खरवार उनसे मिले और कहा कि आप बसपा में शामिल हो जाइये, आपको पार्टी महादेवा से टिकट देगी। गोवर्धन ने कहा कि उन्होने स्पष्ट कहा कि उनका बहुत शोषण हुआ है, धोखा न हो। इस पर घनश्याम खरवार ने आश्वासन दिया कि ऐसा नहीं होगा।  उनके कहने पर अलग-अलग किश्तों में कुल 43 लाख लिया गया। यह भी कहा कि कुछ पैसा पार्टी फण्ड में जमा कराने के लिये बसपा जिलाध्यक्ष जय हिन्द ने भी लिया।
इस सम्बन्ध में बसपा जिलाध्यक्ष जय हिन्द ने दूरभाष पर वार्ता के दौरान कहा कि आरोप झूठे हैं और उनसे कोई लेन-देन नहीं किया गया है।