भक्तों ने आरम्भ किया चन्द्राकार कुंआनों की भव्य आरती

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती : श्री भद्रेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक और पूजन करने वाले अधिकांश भक्त यह नहीं जानते होंगे कि कुंआनो घाट पर शिवमंदिर के निकट नदी चन्द्राकार और त्रिमुहानी रूप में हैं। धार्मिक ग्रन्थों में इस रूप को विशेष मान्यता दी गई है। कुंआनों के निकट ही एक प्राचीन शिवमंदिर भी है जहां कम लोग पहुंच पाते हैं। शिव भक्त गोविन्द मिश्र ने सदाशिव की प्रेरणा से इस स्थान पर प्रतिदिन कुंआनो आरती और प्रार्थना मकर संक्रान्ति से आरम्भ किया। यहां दोनोें समय नियमित आरती हो रही है। गोविन्द मिश्र ने बताया कि आस पास के भक्त के साथ ही अनेक श्रद्धालु  तेजी से जुड़ रहे हैं।
बताया कि अति शीघ्र इसका लोक कल्याण के रूप में विस्तार किया जायेगा कि श्री भद्रेश्वरनाथ धाम क्षेत्र में कोई भूखा न रहे और गरीबों के बेटियों के विवाह में भी यथा संभव सहयोग किया जायेगा। चन्द्रकार कुंआनो घाट पर आरती करने के अभियान में आचार्य रूबेश गिरी, अवधेश शुक्ल, शिव पुजारी, प्रदीप पाण्डेय, नरेन्द्र उपाध्याय, राजकुमार गुप्ता, राघवेन्द्र पाण्डेय, श्याम गिरी, अच्युत शुक्ल, गोविन्द दूबे, प्रांजल, गणेश, राजन, सत्यम सिंह, अजीत चौधरी, नागेन्द्र शुक्ल, अश्विनी, कृष्णचन्द्र आदि योगदान दे रहे हैं।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर