Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

पं0 बिरजू महाराज के निधन पर पं0 ज्वाला प्रसाद संगीत सेवा संस्थान में दी गयी श्रद्धांजलि

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: पं0 बिरजू महाराज के देहावसान के बाद नृत्य के एक युग का अंत हो गया। जिन्होंने पूरा जीवन संगीत के लिए समर्पित कर दिया। जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती।
पं0 ज्वाला प्रसाद संगीत सेवा संस्थान बस्ती में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संगीत शिक्षक राजेश आर्य, प्रबंधक विनोद कुमार उपाध्याय, सचिव संतोष श्रीवास्तव, नृत्य शिक्षक मास्टर शिव तथा रवि कुमार ने कहा कि पं0 जी एक ऐसी शख्सियत थे जिन्हें गायन, वादन और नृत्य पर एक समान अधिकार था। भारतीय संगीत कला में नृत्य को ऊँचाई पर पहुंचाने का पूरा श्रेय पं0 बिरजू जी महाराज को जाता है।
83 वर्षीय पं0 बिरजू महाराज का नई दिल्ली के आवास पर दिल का दौरा पड़ जाने के कारण निधन हो गया। पं0 जी ने गोवर्धन लीला, माखन चोरी, फाग बहार जैसे अनेकों प्रकार की नृत्यावलियों की रचना की।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में रणविजय, रत्नेश कुमार, विजय वर्मा, नीलू, कंवलजीत कौर, पूजा, प्रतिभा गौतम, नितेश, आफताब सहित अनेकों बच्चे उपस्थित थे।